ePaper

बिहार : सुशील मोदी ने ली चुटकी,कहा ‘बेनामी संपत्ति के मालिक का बचाव करना कैसा लोकतंत्र, शरद बताएं’

Updated at : 04 May 2018 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सुशील मोदी ने ली चुटकी,कहा ‘बेनामी संपत्ति के मालिक का बचाव करना कैसा लोकतंत्र, शरद बताएं’

पटना : समाजवादी नेता शरद यादव द्वारा लालू प्रसाद का बचाव किये जाने पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चुटकी ली है. गुरुवार को ट्विट कर उन्होंने कहा कि शरद यादव को एनडीए के प्रमुख घटक जदयू को अलोकतांत्रिक बताने से पहले देखना चाहिए कि जिस राजद से उन्होंने हाथ मिलाया, उसमें लगातार दस बार […]

विज्ञापन
पटना : समाजवादी नेता शरद यादव द्वारा लालू प्रसाद का बचाव किये जाने पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चुटकी ली है. गुरुवार को ट्विट कर उन्होंने कहा कि शरद यादव को एनडीए के प्रमुख घटक जदयू को अलोकतांत्रिक बताने से पहले देखना चाहिए कि जिस राजद से उन्होंने हाथ मिलाया, उसमें लगातार दस बार से केवल लालू प्रसाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष कैसे बने हुए हैं.
जिस पार्टी का प्रमुख चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता हैं और जिसके खिलाफ करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति के सबूत सामने आ रहे हैं, उसका बचाव करना क्या लोकतंत्र की रक्षा करना है? आश्चर्य है कि दूसरों की काली कमाई बचाने में कोई अपना कुर्ता काला क्यों कर रहा है. दूसरे ट्विट के माध्यम से उन्होंने उदय नारायण चौधरी पर हमला किया.
उन्होंने कहा कि एक दलित नेता को नीतीश कुमार ने विधानसभा का अध्यक्ष बनवाया, तो दूसरे को ढलती उम्र में राजनीतिक गुमनामी से निकाल कर मुख्यमंत्री बनवाया. लेकिन जब जिसकी स्वार्थ लिप्सा पूरी नहीं हुई, तो वह अपने दल के मुखिया पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए विरोधियों से मिल गये. ऐसे लोग राजनीति और ब्लैकमेलिंग का फर्क मिटा कर समाज का अहित कर रहे हैं.
मोदी ने कहा कि देश को लगभग एक लाख करोड़ का चूना लगाने वाले 19,560 बैंक घोटाले पकड़ कर एनडीए सरकार ने आर्थिक अपराधियों पर नकेल कसी है. पिछली सरकार के दबाव में दिये गये कर्जों के चलते बैंकों के 8.41 लाख करोड़ फंसे हैं. भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलरेंस रखने वाली सरकार बड़ी मछलियां पकड़ने में लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन