ePaper

कैशलेस होगा ट्रेनों में खाने का सामान, 26 ट्रेनों की में उपलब्ध करायी पॉश मशीन, पेटीएम-भीम एप से भी होगा भुगतान

Updated at : 03 May 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
कैशलेस होगा ट्रेनों में खाने का सामान, 26 ट्रेनों की में उपलब्ध करायी पॉश मशीन, पेटीएम-भीम एप से भी होगा भुगतान

रेलवे ने शिकायतों को देखते हुए लिया फैसला पटना : एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों की पेंट्रीकार से रेल यात्रियों को सफर के दौरान सस्ता और क्वालिटी खान-पान का सामान मिले इसको लेकर रेलवे ने पॉलिसी में बदलाव करते हुए पेंट्रीकार के संचालन आईआरसीटीसी के हवाले कर दिया. इसके बावजूद रेल यात्रियों को सस्ता और क्वालिटी […]

विज्ञापन
रेलवे ने शिकायतों को देखते हुए लिया फैसला
पटना : एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों की पेंट्रीकार से रेल यात्रियों को सफर के दौरान सस्ता और क्वालिटी खान-पान का सामान मिले इसको लेकर रेलवे ने पॉलिसी में बदलाव करते हुए पेंट्रीकार के संचालन आईआरसीटीसी के हवाले कर दिया. इसके बावजूद रेल यात्रियों को सस्ता और क्वालिटी खान-पान का सामान नहीं मिल रहा है. लगातार कीमत को लेकर शिकायतें दर्ज की जा रही हैं.
यात्रियों की शिकायत पर पेंट्रीकार को कैशलेस बनाने की कवायद शुरू की गयी है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान खान-पान के सामानों की खरीदारी में दिक्कत नहीं हो और पेंट्रीकार संचालक यात्रियों से तय कीमत के अनुसार ही बिल वसूल करें. इससे यात्रियों की परेशानी कम होगी.
26 ट्रेनों की पेंट्रीकार में उपलब्ध करायी पॉश मशीन
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देश भर की 26 एक्सप्रेस ट्रेनों की पेंट्रीकार में पॉश
मशीन मुहैया करायी गयी है. प्रयोग के तौर पर पेंट्रीकार में कैशलेस व्यवस्था
शुरू की गयी है. प्रयोग सफल होने के बाद दानापुर रेलमंडल की राजधानी एक्सप्रेस व संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की पेंट्रीकार से कैशलेस की शुरुआत की जायेगी. इसके बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस, साउथ विहार एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-मुंबई एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस आदि में कैशलेस की सुविधा मुहैयाकरायी जायेगी.
पेटीएम व भीम एप से भी होगा भुगतान
सफर के दौरान यात्रियों को चाय या पानी की बोतल खरीदने पर अक्सर यात्रियों से खुल्ले पैसे को लेकर बहस होती थी. अब यात्री चाय, कॉफी, पानी की बोतल या फिर अन्य खाद्य सामग्रियों की खरीदारी करने पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं.
इसके अलावा पेंट्रीकार में पेटीएम व भीम एप से भी भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. रेलवे अधिकारी बताते हैं कि ऑनलाइन भुगतान करने पर बिलिंग स्टेटस का पता चलेगा. इस स्थिति में यात्रियों को क्वालिटी खान-पान तय कीमत पर मिलेगा. कैशलेस सुविधा पर प्रयोग शुरू कर दिया गया है और शीघ्र ही सभी पेंट्रीकारों में इसकी व्यवस्था की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन