ePaper

बिहार : लालू प्रसाद को बेल नहीं मिलने पर राजद मायूस

Updated at : 21 Apr 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : लालू प्रसाद को बेल नहीं मिलने पर राजद मायूस

पटना : चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को शुक्रवार को जमानत नहीं मिलने से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, परिवार के अन्य सदस्य और कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गयी. सभी को उम्मीद थी कि कोर्ट से बेल मिल जायेगा. 10 सर्कुलर रोड हो या पार्टी का प्रदेश कार्यालय, सभी की निगाह […]

विज्ञापन

पटना : चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को शुक्रवार को जमानत नहीं मिलने से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, परिवार के अन्य सदस्य और कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गयी. सभी को उम्मीद थी कि कोर्ट से बेल मिल जायेगा. 10 सर्कुलर रोड हो या पार्टी का प्रदेश कार्यालय, सभी की निगाह रांची से मिलने वाली खबर पर थी. कार्यकर्ताओं ने तो जमानत की खुशी बांटने की पूरी तैयारी कर रखी थी. राजद विधायक शक्ति सिंह ने बताया कि लालू जी राजद ही नहीं पूरे बिहार के अभिभावक हैं.

उनकी गैर मौजूदगी सभी को खल रही है. आज जमानत याचिका पर सुनवाई थी. हम लोगों को पूरी उम्मीद थी कि कोर्ट दया दिखाते हुए जमानत दे देगा. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. हम मायूस जरूर हैं लेकिन उम्मीद है कि चार मई को अच्छी खबर आयेगी. राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रदेश महासचिव संजय यादव, सचिव प्रमोद कुमार राम, भाई अरुण का कहना था कि खुशियां बांटने की तैयारी थी लेकिन हमें मायूसी मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन