ePaper

बिहार : असमाजिक तत्वों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट, की शिकायत

Updated at : 06 Apr 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : असमाजिक तत्वों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट, की शिकायत

पटना : असमाजिक तत्वों ने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना दिया है. इसके साथ ही एक महिला से अश्लील चैट करने का स्क्रीनशॉट बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. नित्यानंद राय को उनके फर्जी एकाउंट की जानकारी दूसरों से मिली. इस बात की जानकारी मिलने के […]

विज्ञापन
पटना : असमाजिक तत्वों ने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना दिया है. इसके साथ ही एक महिला से अश्लील चैट करने का स्क्रीनशॉट बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया.
नित्यानंद राय को उनके फर्जी एकाउंट की जानकारी दूसरों से मिली. इस बात की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर भी जांच की और फिर एसएसपी मनु महाराज को फोन कर सारी बातें बतायी. इसके साथ ही दिल्ली साइबर क्राइम सेल को भी जानकारी दी.
नित्यानंद राय ने बताया कि वे इस संबंध में लिखित शिकायत पटना पुलिस से करेंगे. फिलहाल एसएसपी पटना के साथ ही दिल्ली साइबर क्राइम सेल को जानकारी दे दी गयी है. उनका फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना कर आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन