ePaper

तेजस्वी यादव का संघ प्रमुख मोहन भागवत पर बड़ा आरोप, कहा- रामनवमी पर दंगा करने की ट्रेनिंग दे गये हैं संघ प्रमुख

Updated at : 30 Mar 2018 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव का संघ प्रमुख मोहन भागवत पर बड़ा आरोप, कहा- रामनवमी पर दंगा करने की ट्रेनिंग दे गये हैं संघ प्रमुख

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पर बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत बिहार दौरे पर आये थे. इस दौरान वह 14 दिनों तक […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पर बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत बिहार दौरे पर आये थे. इस दौरान वह 14 दिनों तक बिहार में रहे. उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ‘उन्होंने अपने बिहार दौरे के दौरान लोगों को ट्रेनिंग देने का काम किया है कि प्रदेश में रामनवमी के मौके पर दंगा कैसे भड़काना है.’ साथ ही उन्होंने कहा कि अब लोगों को भी उनके बिहार आने के पीछे का सच पता चल गया है.

मालूम हो कि दें कि सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहे बिहार में कई जगहों पर बवाल हुआ है. भागलपुर, औरंगाबाद, नालंदा और समस्तीपुर के बाद अब नवादा जिले में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई है.हिंसक बवाल की शुरुआत बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर में हिंदू नववर्ष जुलूस के दौरान पहली बार हुई, जब किसी बात को लेकर दो समुदायों के बीच तनातनी के बाद पथराव होने लगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन