बिहार : तेजस्वी यादव ने कहा, अफवाहों से बचें अमन पसंद लोग, राबड़ी देवी से मिले मांझी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2018 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है. उन्होंने अपील की है कि हर हाल में राज्य में शांति व सद्भाव का माहौल बनाकर रखें. किसी भी प्रकार से वैसे लोगों का मोहरा नहीं बनें, जो समाज का ताना-बाना बिगाड़ना चाहते हैं. राबड़ी देवी […]
विज्ञापन
पटना : विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी है. उन्होंने अपील की है कि हर हाल में राज्य में शांति व सद्भाव का माहौल बनाकर रखें. किसी भी प्रकार से वैसे लोगों का मोहरा नहीं बनें, जो समाज का ताना-बाना बिगाड़ना चाहते हैं.
राबड़ी देवी से मिले मांझी : वहीं दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मिलने उनके घर पहुंचे.
करीब 40 मिनट तक दोनों नेताओं में बातचीत हुई. उन्होंने तेजस्वी प्रसाद यादव से भी मुलाकात की. मांझी ने कहा है कि बिहार की जनता लालू प्रसाद के उत्तराधिकारी तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ है. वे करीब शाम सात बजे तक यहां रुके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




