VIDEO : राम मंदिर निर्माण पर राबड़ी ने दिया बड़ा बयान, उपचुनाव के रिजल्ट पर किया कमेंट

पटना : बिहार की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजद की ओर से दो उम्मीदवारों मनोज झा और अशफाक करीम के नामांकन दाखिल करने के बाद विधानसभा से निकलते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में हुए एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में राजद की जीत […]
पटना : बिहार की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजद की ओर से दो उम्मीदवारों मनोज झा और अशफाक करीम के नामांकन दाखिल करने के बाद विधानसभा से निकलते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में हुए एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में राजद की जीत निश्चित है. राबड़ी देवी ने कहा कि राज्यसभा के भी दोनों उम्मीदवार विजयी होंगे.
उससे पूर्व एक सवाल का जवाब देते हुए राबड़ी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा लगातार राम मंदिर के निर्माण को मुद्दा बनाकर चुनाव जीतते रहे हैं. राबड़ी ने कहा कि मंदिर कब बनेगा और कैसे बनेगा कोई नहीं जानता है. राबड़ी ने कहा कि कांग्रेस और राजद भारी वोटों से दोनों विधानसभा सीटों पर चुनाव जीत रही है.
https://www.youtube.com/watch?v=SapOT0wTM6g
राज्यसभा चुनाव में मनोज झा को टिकट दिये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में राबड़ी ने कहा कि देश हमारा परिवार है और हम परिवारवाद नहीं करते हैं. पार्टी हमारी परिवार है और पूरा बिहार हमारा परिवार है.
https://www.youtube.com/watch?v=7F0CWSuAVZE
गौर हो कि इससे पूर्व अभी हाल में बिहारशरीफ में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान तेज प्रताप यादव ने यूपी के अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात कही थी. बाद में उन्होंने कहा था कि वह सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर एक मंदिर का निर्माण करेंगे.
यह भी पढ़ें-
VIDEO : राजद-कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कांग्रेस अखिलेश को भेज रही है राज्यसभा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




