पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं : केंद्र सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2018 9:25 PM
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिये जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. लोकसभा में कौशलेंद्र कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं है.” […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिये जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. लोकसभा में कौशलेंद्र कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं है.” मंत्री ने कहा कि बिहार में पहले से ही तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय और नालंदा विश्वविद्यालय चल रहे हैं.
मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा 11वीं योजना (2007-12) में देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और उसकी पहुंच बढ़ाने और उच्च शिक्षा में क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए उन सभी राज्यों में एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की परिकल्पना की गयी थी, जिनमें उस वक्त कोई केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं था.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










