बिहार उपचुनाव : मुख्यमंत्री अररिया, भभुआ व जहानाबाद में करेंगे चुनाव प्रचार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों को लेकर हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री सात मार्च को अररिया लोकसभा क्षेत्र, आठ को जहानाबाद व भभुआ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे. वे जहानाबाद में जदयू प्रत्याशी जबकि अररिया लोकसभा क्षेत्र और भभुआ विधानसभा क्षेत्र […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों को लेकर हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री सात मार्च को अररिया लोकसभा क्षेत्र, आठ को जहानाबाद व भभुआ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे. वे जहानाबाद में जदयू प्रत्याशी जबकि अररिया लोकसभा क्षेत्र और भभुआ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.
जदयू ने किया जहानाबाद में जीत का दावा : जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एलबी सिंह व उपाध्यक्ष डॉ मधुरेन्दु पाण्डेय ने उपचुनाव में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी की जीत का दावा किया है. जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर पटना वापस लौटने के उपरांत बताया कि लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में हो रहे न्याय के साथ विकास व सामाजिक सुधार हेतु किये जा रहे प्रयास से काफी खुश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










