बिहार : ‘सृजन पर सीएम लें उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा’ : पप्पू यादव

पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को सृजन घोटाले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि सृजन घोटाले में उपमुख्यमंत्री के परिवार के लोगों का नाम आ रहा है, इसलिए नैतिकता की बात करने वाले उपमुख्यमंत्री को […]
पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को सृजन घोटाले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि सृजन घोटाले में उपमुख्यमंत्री के परिवार के लोगों का नाम आ रहा है, इसलिए नैतिकता की बात करने वाले उपमुख्यमंत्री को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की.
मुजफ्फरपुर में नौ स्कूली बच्चों की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मनोज बैठा को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. इसलिए सीसीटीवी फुटेज में मनोज बैठा की तस्वीर दिखने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है. इस घटना से जन अधिकार पार्टी का हरेक कार्यकर्ता मर्माहत है. इस कारण पार्टी ने होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










