ePaper

बिहार : लालू के दामाद राहुल के खाते से राबड़ी के खाते में 1 करोड़ का संदिग्ध ट्रांसफर, ईडी ने भेजा समन

Updated at : 17 Jan 2018 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : लालू के दामाद राहुल के खाते से राबड़ी के खाते में 1 करोड़ का संदिग्ध ट्रांसफर, ईडी ने भेजा समन

राहुल के खाते से राबड़ी के खाते में एक करोड़ का संदिग्ध ट्रांसफर नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे होटल आवंटन घोटाले में धन शोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के एक अन्य दामाद राहुल यादव को अब तलब किया है. एजेंसी ने राहुल के खाते से […]

विज्ञापन
राहुल के खाते से राबड़ी के खाते में एक करोड़ का संदिग्ध ट्रांसफर
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे होटल आवंटन घोटाले में धन शोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के एक अन्य दामाद राहुल यादव को अब तलब किया है. एजेंसी ने राहुल के खाते से उनकी सास राबड़ी देवी के खाते में ‘धन का संदिग्ध अंतरण’ पाया है. इससे लालू प्रसाद के परिवार पर संकट और गहरा गया है. राहुल लालू की चौथी बेटी रागिनी के पति हैं.
एजेंसी सूत्रों ने बताया कि उन्हें बुधवार को यहां मामले के जांच अधिकारी के पास बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है. एजेंसी धन शोधन के एक अन्य मामले में लालू प्रसाद के एक अन्य दामाद और मीसा भारती के पति शैलेश कुमार की भूमिका की पहले ही जांच कर रही है. यह मामला एक फर्म-मेसर्स मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड की कथित दागदार संपत्तियों की खरीद से संबंधित है. इस फर्म का संबंध राजद सांसद मीसा और उनके पति शैलेश से है.
उन्होंने बताया कि नये समन के जरिये ईडी करीब एक करोड़ रुपये के अंतरण के बारे में राहुल से स्पष्टीकरण चाहती है. इसके अलावा वह इस मामले में घिरी कंपनी-डिलाइट मार्केटिंग से संबंधित कुछ अन्य सवालों के जवाब चाहती है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले राबड़ी देवी और उनके पुत्र तेजस्वी यादव से इस मामले में पूछताछ की थी.
तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की पिछली महागठबंधन की सरकार में उप मुख्यमंत्री थे. नीतीश ने बाद में राजद के साथ संबंध तोड़ लिया था और भाजपा के साथ मिल कर सरकार बना ली थी. इडी ने पिछले साल जुलाई में लालू प्रसाद, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ धन शोधन निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. उससे पहले सीबीआइ ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी और लालू प्रसाद और अन्य की संपत्तियों की कई जगह तलाशी ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन