ePaper

लालू के एक और दामाद पर ईडी का शिकंजा, सास राबड़ी देवी को एक करोड़ रुपये देने का है आरोप

Updated at : 16 Jan 2018 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
लालू के एक और दामाद पर ईडी का शिकंजा, सास राबड़ी देवी को एक करोड़ रुपये देने का है आरोप

पटना: राजद नेता मीसा भारती के पति शैलेश के बाद लालू यादव के दूसरे दामाद राहुल यादव पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है. जानकारी के अनुसार ईडी ने राहुल यादव को पूछताछ का समन जारी किया है. इसी सप्ताह राहुल यादव से पूछताछ की जा सकती है. राहुल यादव पर अपनी सास […]

विज्ञापन

पटना: राजद नेता मीसा भारती के पति शैलेश के बाद लालू यादव के दूसरे दामाद राहुल यादव पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है. जानकारी के अनुसार ईडी ने राहुल यादव को पूछताछ का समन जारी किया है. इसी सप्ताह राहुल यादव से पूछताछ की जा सकती है. राहुल यादव पर अपनी सास और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी को एक करोड़ रुपये का लोन देने का आरोप है.

खबर के अनुसार राबड़ी देवी ने इन्हीं पैसों से पटना में विवादित जमीन खरीदी थी. ईडी राहुल यादव से एक करोड़ रुपये का स्त्रोत जानना चाहती है. आपको बता दें कि राहुल यादव पूर्व समाजवादी विधायक जितेंद्र यादव के पुत्र और लालू की बेटी रागिनी के पति हैं.

इससे पहले आयकर विभाग ने दिल्ली से पटना तक लालू प्रसाद यादव के परिवार की कई बेनामी संपत्तियां जब्त की थीं. आयकर विभाग ने कार्रवाई लालू की पत्नी राबड़ी देवी, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, पुत्री मीसा भारती, दामाद शैलेश कुमार और लालू की अन्य दो बेटियों रागिनी और चंदा यादव पर की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन