तेजस्वी से मिले बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष, दोनों के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत

Updated at : 08 Jan 2018 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी से मिले बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष, दोनों के बीच बंद कमरे में हुई बातचीत

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी के बीचआज मुलाकात हुई. बिहार केइन दोनों प्रमुख नेताओंकेबीचबंद कमरे मेंप्रदेश की बदली राजनीति परिस्थिति और लालू यादव के मुद्दे पर चर्चा हुई. कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी नेतेजस्वी यादव […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी के बीचआज मुलाकात हुई. बिहार केइन दोनों प्रमुख नेताओंकेबीचबंद कमरे मेंप्रदेश की बदली राजनीति परिस्थिति और लालू यादव के मुद्दे पर चर्चा हुई.

कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी नेतेजस्वी यादव केआवास पांच देशरत्न मार्ग में जाकर उनसे मुलाकात की.मुलाकातको लेकर पूछे जाने पर कौकब कादरी ने कहा किबिहारमें राजद के साथ कांग्रेस का गठबंधन आगे भीजारीरहेगा. उन्होंने कहा किमुलाकात के दौरानबिहारीके वर्तमान सियासी हालात पर तेजस्वी यादव के साथ चर्चा हुई. इस दौरान कादरी के साथ कांग्रेस के नेता समीर कुमार सिंह और अजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे.

गौर हो कि चारा घोटाला मामले में दूसरी बार साढ़े तीन साल कैद की सजा पाने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल सेबंदहै. जिसके बाद बिहार में सियासी बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन