ePaper

ED ने बिहार के अपराधी की संपत्ति जब्त की

Updated at : 01 Jan 2018 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
ED ने बिहार के अपराधी की संपत्ति जब्त की

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बताया कि उसने बिहार के मुंगेर में रहने वाले एक कुख्यात अपराधी की 4.23 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है. ईडी ने कहा कि भरत यादव की कुर्क की गयी संपत्तियों में एक होटल, कुछ भूखंड और कुछ जीवन बीमा पॉलिसियां हैं. एजेंसी ने अपने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बताया कि उसने बिहार के मुंगेर में रहने वाले एक कुख्यात अपराधी की 4.23 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है. ईडी ने कहा कि भरत यादव की कुर्क की गयी संपत्तियों में एक होटल, कुछ भूखंड और कुछ जीवन बीमा पॉलिसियां हैं.

एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि यादव मुंगेर का कुख्यात अपराधी है. वह हत्या, डकैती, जबरन वसूली और जालसाजी आदि कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है. ईडी ने यादव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन रोकथाम कानून के तहत उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया. एजेंसी के अनुसार जांच में पता चला कि यादव ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर बड़ी मात्रा में नकदी जमा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन