बिहार : बिहटा में खड़ी ट्रक से टकरायी बाइक, इंजीनियरिंग के 3 छात्रों की दर्दनाक मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2017 10:16 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार में राजधानी पटना से सटे बिहटा में सोमवार की शाम बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में विष्णुपुरा, बुढ़िया माई मंदिर के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवारइंजीनियरिंगके तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक पहले से खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक सवार इंजीनियरिंग के छात्र ने जोरदार धक्का […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में राजधानी पटना से सटे बिहटा में सोमवार की शाम बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में विष्णुपुरा, बुढ़िया माई मंदिर के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवारइंजीनियरिंगके तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक पहले से खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक सवार इंजीनियरिंग के छात्र ने जोरदार धक्का मार दिया. इस भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन छात्र का मौके वारदात पर मौत हो गयी. घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने पहुंच शव की कब्जे में लिया है.

मृतक की पहचान बिहटा के अमहारा स्थित नेताजी सुभाष इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक का छात्र पालीगंज, निरखपुर निवासी हरेंद्र सिंह का पुत्र शिव प्रकाश कुमार (20), औरंगाबाद हसपुरा चनहट निवासी राम बचन पासवान जीतू कुमार (21) और दरभंगा के काजीपुर निवासी महरूम मुस्ताक अंसारी का पुत्र मो. गुलाम सरबर (21)के रूप में की जा रही है.

बताया जाता है की तीनों बिहटा के अमहारा स्थित एनएसआईटी कॉलेज में बी-टेक में पांचवें सेमेस्टर के छात्र थे. सोमवार को दानापुर मुंडेश्वरी बीएड कॉलेज में विश्वविद्यालय का आयोजित पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा में तीनों छात्र शामिल होने के लिए गये थे. मौत की सूचना पर परिजन सहित कॉलेज में कोहराम मच गया.

ये भी पढ़ें… बहू से हुआ झगड़ा तो, दादी ने 2 पोता समेत खाया जहर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन