बेऊर जेल परिसर में कक्षपाल को गोली मार कर की खुदकुशी, दो मौतों के बाद हरकत में आया पुलिस प्रशासन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2017 11:26 AM
पटना : बिहार के सबसे सुरक्षित जेलों में माने जानेवाले बेऊर जेल की सुरक्षा को धता बताते हुए जेल कैंपस में ही कक्षपाल संतोष की गोली मार कर हत्या गुरुवार को कर दी गयी. कक्षपाल संतोष को उसके ही भांजे ने गोली मारी है. इसके बाद भांजे ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की है. […]
पटना : बिहार के सबसे सुरक्षित जेलों में माने जानेवाले बेऊर जेल की सुरक्षा को धता बताते हुए जेल कैंपस में ही कक्षपाल संतोष की गोली मार कर हत्या गुरुवार को कर दी गयी. कक्षपाल संतोष को उसके ही भांजे ने गोली मारी है. इसके बाद भांजे ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की है. जानकारी के मुताबिक, बेऊर जेल में गुरुवार को जेल में तैनात कक्षपाल संतोष को उसके ही भांजे ने जेल परिसर में ही गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद भांजे ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल कक्षपाल संतोष को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान कक्षपाल संतोष की मौत हो गयी.
बेऊर जेल परिसर में हुई दो लोगों की हत्या के बाद प्रशासन हरकत में आया. मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात को अंजाम दिये जानेवाले पिस्टल और कारतूस को बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, पिस्टल सरकारी बताया जा रहा है. पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी है. घटना को अंजाम दिये जाने के कारणों का पता अब तक नहीं लग पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










