ePaper

आज से पीपा पुल से पार करें गंगा

Updated at : 04 Dec 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
आज से पीपा पुल से पार करें गंगा

पटना : महात्मा गांधी सेतु पर लगनेवाले जाम से निबटने और छोटे वाहनों का बाधारहित परिचालन के लिए गायघाट के समीप बने पीपा पुल पर सोमवार से वाहनों का परिचालन आरंभ हो गया. जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश के आलोक में पीपा पुल पर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक वाहनों का […]

विज्ञापन

पटना : महात्मा गांधी सेतु पर लगनेवाले जाम से निबटने और छोटे वाहनों का बाधारहित परिचालन के लिए गायघाट के समीप बने पीपा पुल पर सोमवार से वाहनों का परिचालन आरंभ हो गया. जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश के आलोक में पीपा पुल पर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक वाहनों का परिचालन होगा. इसके तहत की गयी व्यवस्था में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक हाजीपुर से पटना व दो बजे से शाम छह बजे तक पटना से हाजीपुर पीपा पुल के रास्ते वाहनों का परिचालन होगा. हालांकि, मालवाहक वाहन व सवारी ऑटो के परिचालन की अनुमति अभी पीपा पुल पर नहीं दी गयी है. बताते चलें कि दो लेनवाले पीपा पुल पर तेरसिया दियारा से लेकर गायघाट के बीच 172 पीपा का इस्तेमाल किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन