ePaper

बिहार बोर्ड फिर चर्चा में : उत्तर पुस्तिका में 79 अंक, मार्क्सशीट पर मिला 2 नंबर

Updated at : 18 Nov 2017 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार बोर्ड फिर चर्चा में : उत्तर पुस्तिका में 79 अंक, मार्क्सशीट पर मिला 2 नंबर

पटना : बिहार बोर्ड अपने कारनामों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों मेंआ गया है. बोर्ड की एक और बड़ी लापरवाही सामने आयी है. मामला रोहतास जिले के छात्र धनंजयसेजुड़ाहै.छात्र को हिंदी में 79 अंक मिले थे, लेकिन उन्हें सर्टिफिकेट पर दो अंक देते हुए फेल कर दिया गया. छात्र धनंजय ने आरटीआई के जरिये […]

विज्ञापन

पटना : बिहार बोर्ड अपने कारनामों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों मेंआ गया है. बोर्ड की एक और बड़ी लापरवाही सामने आयी है. मामला रोहतास जिले के छात्र धनंजयसेजुड़ाहै.छात्र को हिंदी में 79 अंक मिले थे, लेकिन उन्हें सर्टिफिकेट पर दो अंक देते हुए फेल कर दिया गया. छात्र धनंजय ने आरटीआई के जरिये यह जानकारी हासिल की तो बोर्ड की बड़ी लापरवाही उजागर हुई.

बिहार के रोहतास जिले के छात्र धनंजयद्वारा अपने साथ हुए इस अन्यायकोलेकर जब बिहार बोर्ड के अधिकारी से शिकायत की गयी तो कोई भी सुनने को तैयार नहीं था. फिर धनंजय को आरटीआई के जरिए यह जानकारी मिली कि उनके हिंदी में 79 नंबर आये थे. इसके बाद उन्होंने अपना रिजल्ट सुधरवाने के लिए बिहार बोर्ड के चक्कर लगाना शुरू कर दिया. मीडिया में खबर आने के बाद अधिकारियों की नींद खुली और धनंजय का नया रिजल्ट प्रकाशित किया गया.

धनंजय कुमार केमुताबिक वह आइआइटी में दाखिला लेना चाहता था, लेकिन उसका सपना टूट गया. उसने तो सुसाइड करने की ठान ली थी, लेकिन परिवार वालों ने उसकी मदद की. वहीं न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रोहतास के रहने वाले धनंजय के भाई ने बताया, आरटीआई लगाने से पता चला कि मेरे भाई के 500 में 421 नंबर थे. उसने 84.4प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे. पहले उसे हिंदी में 79 की जगह 2 नंबर दियेगये थे. इससे उसके टोटल मार्क्स कम होकर 344 हो गये. उसे फेल बता दिया गया.

मालूम हो कि अभी कुछ महीने पहले सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर की प्रियंका कुमारी ने बिहार बोर्ड के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद उसे न्याय मिला और सेकेंड टॉपर घोषित किया गया था. मीडिया में खबर भी प्रमुखता से आने के बाद प्रियंका को न्याय मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन