जवान की गला काट कर की गयी हत्या, नग्न अवस्था में बरामद किया गया शव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2017 1:05 PM

विज्ञापन

मोकामा : बिहार के औरंगाबाद में तैनात जवान का शव मोकामा बाइपास के किनारे खाई में मंगलवार को मिला है. बताया जा रहा है कि वह पिछले दो माह से अवकाश पर था. जानकारी के मुताबिक, बिहार के औरंगाबाद में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत जवान अरुण कुमार पिछले दो महीने से अवकाश पर घर […]

विज्ञापन

मोकामा : बिहार के औरंगाबाद में तैनात जवान का शव मोकामा बाइपास के किनारे खाई में मंगलवार को मिला है. बताया जा रहा है कि वह पिछले दो माह से अवकाश पर था. जानकारी के मुताबिक, बिहार के औरंगाबाद में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत जवान अरुण कुमार पिछले दो महीने से अवकाश पर घर आया था. सोमवार की देर शाम घर से औरंगाबाद जाने के लिए निकला था. मंगलवार की सुबह मोकामा बाईपास के किनारे खाई में जवान का शव मिला. जवान की हत्या गला काट कर की गयी है. शव भी नग्न अवस्था में पड़ा मिला है. पुलिस ने शव को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस ने मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की है. पुलिस सूत्रों की माने तो हत्या का कारण अवैध संबंध हो सकता है. मृत जवान 153वीं बटालियन का था. वहीं, जवान के बीवी व बच्चे मोकामा घाट कैंप के क्वार्टर में रहते थे. लेकिन, दो दिन पहले ही वह कैंप के क्वार्टर को छोड़ कर पास ही नवनिर्मित अपने मकान में आ गये थे. अपने नवनिर्मित मकान में शिफ्ट करने के लिए जवान ने छुट्टी ली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन