चौथी बार राजद के प्रदेश अध्यक्ष चुने गये डॉ रामचंद्र पूर्वे

Updated:
विज्ञापन

पटना : राजद के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे डॉ रामचंद्र पूर्वे चौथी बार राजद के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित चुन लिये गये. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाणपत्र दिया. डॉ रामचंद्र पूर्वे ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन के समक्ष शनिवार को […]

विज्ञापन

पटना : राजद के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे डॉ रामचंद्र पूर्वे चौथी बार राजद के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित चुन लिये गये. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाणपत्र दिया. डॉ रामचंद्र पूर्वे ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन के समक्ष शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था.

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए डॉ रामचंद्र पूर्वे एकमात्र प्रत्याशी थे. इसलिए उनका नामांकन पत्र सही पाये जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचित किये जाने की औपचारिक घोषणा सोमवार को कर दी गयी. डॉ पूर्वे को वर्ष 2010 में अब्दुल बारी सिद्दीकी को विधायक दल का नेता बनाये जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी. पिछड़े वर्गों में अच्छी पकड़ रखनेवाले डॉ पूर्वे राजद सरकार में शिक्षा व संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन