ePaper

लाभार्थियों को ऋण नहीं देने वाले बैंकों में बिहार सरकार नहीं रखेगी अपना पैसा

Updated at : 04 Nov 2017 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
लाभार्थियों को ऋण नहीं देने वाले बैंकों में बिहार सरकार नहीं रखेगी अपना पैसा

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि राज्य सरकार अपना पैसा उन बैंकों में नहीं रखेगी जो सरकारी योजना के लाभार्थियों को ऋण देने में हिचकते हैं. वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहें उपमुख्यमंत्री ने कहाकि आने वाले दिनों में, हम समीक्षा करेंगे कि कौन-कौन से बैंक […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि राज्य सरकार अपना पैसा उन बैंकों में नहीं रखेगी जो सरकारी योजना के लाभार्थियों को ऋण देने में हिचकते हैं. वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहें उपमुख्यमंत्री ने कहाकि आने वाले दिनों में, हम समीक्षा करेंगे कि कौन-कौन से बैंक लाभार्थियों को ऋण देने में हिचकते हैं. सरकार उन बैंकों के साथ न तो किसी तरह का लेनदेन करेगी और न ही अपना धन इन बैंकों में जमा करेगी.

62वें तिमाही राज्य स्तरीय बैंकर समिति (एसएलबीसी) की वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) के तहत ऋण वितरण के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर बुलायीगयी बैठक में मोदी ने कहा कि राज्य सरकार मापदंड तैयार करेगी. जिसके आधार पर बैंकों का वर्गीकरण किया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि दिंसबर के अंत तक राज्य सरकार मापदंड तय कर देगी इसके आधार पर बैंकों का वर्गीकरण होगा. सरकार द्वारा तय किये मानदंडों पर सबसे ज्यादा खरे उतरने वाले बैंकों में सरकारी अपना पैसा जमा किया जायेगा.

इससे पहले साल 2012-13 में, बिहार सरकार ने सार्वजनिक और निजी बैंकों में सरकारी पैसा जमा करने के लिए इसी तरह के मापदंड तय किये थे. उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बदलते हुए परिदृश्य और कुछ अन्य योजनाओं को देखते हुए ताजे मापदंड तैयार करेगी. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, आरबीआइ, नाबार्ड और अन्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक में भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन