ePaper

तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- शराब माफिया के साथ सेल्फी खिंचवाते हैं ‘छवि कुमार’

Updated at : 31 Oct 2017 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- शराब माफिया के साथ सेल्फी खिंचवाते हैं ‘छवि कुमार’

पटना : बिहार में जहरीली शराब से मौत पर राजनीति तेज हो गयी है. पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरा में हुए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी के साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर वायरल होने पर सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नीतीश कुमार छवि […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में जहरीली शराब से मौत पर राजनीति तेज हो गयी है. पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरा में हुए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी के साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर वायरल होने पर सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नीतीश कुमार छवि कुमार हैं और अपनी छवि सुधार रहे हैं. शराबबंदी के बहाने नीतीश कुमार अपनी छवि बना रहे थे और अब छवि सुधारने में लगे हुए हैं. तेजस्वी ने कहा कि आखिर आरा के जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपित राकेश कुमार कैसे नीतीश कुमार के ड्राइंग रूम में पहुंच गया. आखिर यह आरोपित कैसे मुख्यमंत्री के कमरे में प्रवेश कर सकता है. तेजस्वी ने कहा कि अभी तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है ? मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए तेजस्वी ने कहा कि क्या इस बात की खबर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को नहीं थी ?

सभी सवालों के जवाब मांगते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है और लोग पुलिस को खदेड़ रहे हैं और पुलिस वाले सिर्फ घूस मांग रहे हैं. सूबे में घूसखोरी बढ़ गयी है. नीतीश कुमार सात निश्चय को भूल गये हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार विकास मिशन की बात अब मुख्यमंत्री नहीं करते. किसी भी योजना का रिपैकेजिंग करना मुख्यमंत्री की आदत है. नीतीश कुमार शराबबंदी का ढोंग कर रहे हैं. जदयू के पदाधिकारी ही जहरीली शराब का धंधा कर पार्टीकेलिए फंड इक्कठा करने का काम करते हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जहरीली शराब के आरोपित को मुख्यमंत्री सेल्फी से नवाजते हैं. सीएम आवास में आम लोग तो क्‍या मंत्रियों का जाना भी काफी मुश्किल काम है. लेकिन शराब के धंधेबाज वहां आराम से पहुंच जाते हैं और ड्राइंगरूम में बैठकर सेल्‍फी खिंचवाते हैं. दहेज लौटाने वाले हरिंद्र सिंह को लाने वाला राकेश शराब माफिया है. 2012 में आरा जहरीली शराब कांड का आरोपित है.

यह भी पढ़ें-
JDU ने जहरीली शराब कांड के आरोपी को पार्टी से निकाला, तेजस्वी ने तस्वीर शेयर कर नीतीश पर किया हमला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन