बूथ स्तर पर मजबूत होगा जदयू कार्यकर्ताओं को मिलेगा टास्क, 2019 के चुनाव में 40 सीटों की तैयारी
Updated at : 30 Oct 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू को बूथ स्तर पर मजबूत किया जायेगा. पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. 2019 लोकसभा चुनाव को लक्ष्य में लेकर जहां जिला स्तरीय सम्मेलन किया जायेगा, वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की मजबूती का टास्क दिया जायेगा. जदयू सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के […]
विज्ञापन
पटना : जदयू को बूथ स्तर पर मजबूत किया जायेगा. पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. 2019 लोकसभा चुनाव को लक्ष्य में लेकर जहां जिला स्तरीय सम्मेलन किया जायेगा, वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की मजबूती का टास्क दिया जायेगा. जदयू सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए 15 से 18 नवंबर तक सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रहा है.
इन सम्मेलनों में राज्य सरकार की ओर से चलाये जा रहे बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त अभियान, शराबबंदी, सात निश्चय, लोक शिकायत निवारण अधिकार समेत अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चा की जायेगी. साथ ही पार्टी बूथ स्तर पर फिर से सदस्यता अभियान चलाकर दो लाख सक्रिय सदस्यों की लक्ष्य को पूरा करने का भी निर्देश देगी. वर्तमान में जदयू के 1.54 लाख सक्रिय सदस्य हैं. सभी सक्रिय सदस्यों ने 25-25 सदस्य बनाया है, जिसके बाद जदयू के सदस्यों की कुल संख्या 3.85 लाख हो गयी है.
जिलावार होगा राजनीतिक सम्मेलन
– टीम एक : प्रदेश अध्यक्ष
वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री संतोष कुमार निराला और अंजुम आरा.
-15 नवंबर : आरा और 16 नवंबर: बक्सर
– टीम दो : ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री कपिलदेव कामत और इरशाउल्लाह.
-15 नवंबर : मधुबनी, 16 नवंबर : सुपौल, 17 नवंबर : अररिया और 18 नवंबर : किशनगंज
– टीम तीन : मंत्री राजीव रंजन सिंह, मंत्री फिरोज अहमद व प्रवक्ता सुहेली मेहता
-15 नवंबर : जमुई, 16 नवंबर : बांका, 17 नवंबर : भागलपुर और 18 नवंबर : कटिहार
– टीम चार : मंत्री दिनेश चंद्र यादव, मंत्री रमेश ऋषिदेव और विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी
-15 नवंबर : पूर्णिया, 16 नवंबर : खगड़िया, 17 नवंबर : मधेपुरा और 18 नवंबर : सरहसा
– टीम पांच : सांसद हरिवंश, मंत्री मदन सहनी, मो. उमर नूरानी
-15 नवंबर : सारण, 16 नवंबर : सीवान, 17 नवंबर : गोपालगंज और 18 नवंबर : पश्चिमी चंपारण
– टीम छह : मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, प्रो. मो. युनूस हुसैन हकीम
-15 नवंबर : वैशाली, 16 नवंबर : बेगूसराय, 17 नवंबर : समस्तीपुर और 18 नवंबर : दरभंगा.
– टीम सात : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद संतोष कुशवाहा, विधान पार्षद मो. जावेद इकबाल अंसारी
-15 नवंबर : मुंगेर, 16 नवंबर : लखीसराय, 17 नवंबर शेखपुरा और 18 नवंबर : नवादा.
– टीम आठ : ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, मो सलाम, अंजली सिन्हा .
-15 नवंबर : नालंदा, 16 नवंबर : जहानाबाद, 17 नवंबर : अरवल और 18 नवंबर : पटना.
– टीम नौ : शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, मंत्री जय
कुमार सिंह, रजिया कामिल अंसारी.
-15 नवंबर : गया, 16 नवंबर : औरंगाबाद, 17 नवंबर : रोहतास और 18 नवंबर : कैमूर
– टीम दस : सांसद रामनाथ ठाकुर, सांसद कौशलेंद्र कुमार, सांसद कहकशां परवीन और कंचन गुप्ता
-15 नवंबर : पूर्वी चंपारण, 16 नवंबर : शिवहर, 17 नवंबर : सीतामढ़ी और 18 नवंबर : मुजफ्फरपुर
पार्टी को निचले स्तर तक मजबूत करने के लिए जिलावार राजनीतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. चार दिनों में सभी जिलों में राजनीतिक सम्मेलन होंगे. इसके लिए 10 टीमों का गठन किया है, जो जिलों में सम्मेलन करेंगी. सम्मेलन में पार्टी के साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से चलाये जा रहे सामाजिक अभियान व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का टास्क भी दिया जायेगा.
वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, जदयू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




