ePaper

लालू यादव ने केंद्रीय मंत्री से गुप्त मुलाकात संबंधी खबरों का किया खंडन

Updated at : 18 Oct 2017 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
लालू यादव ने केंद्रीय मंत्री से गुप्त मुलाकात संबंधी खबरों का किया खंडन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा प्रमुख के साथ हुई गुप्त मुलाकात संबंधी खबरों को निराधार बताते हुए इसका खंडन किया है. लालू यादव ने केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा औरपूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के साथ उनकी मुलाकातसे इनकार करते हुए कहा कि […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा प्रमुख के साथ हुई गुप्त मुलाकात संबंधी खबरों को निराधार बताते हुए इसका खंडन किया है. लालू यादव ने केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा औरपूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के साथ उनकी मुलाकातसे इनकार करते हुए कहा कि बिहार के इन दोनों प्रमुख नेताओं से उनकी किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है.

दरअसल, एक प्रमुख न्यूज चैनलकेवेबसाइट में छपी रिपोर्ट केबतायागया था कि लालू प्रसाद यादव राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कमी की भरपाई करने की कवायद में जुट गये हैं और इसीकड़ी में पिछले दिनों मोदी कैबिनेट के मंत्री उपेंद्र कुशवाहा केसाथ उनकी गुप्त मुलाकातहुई थी. बिहार के इन दोनों प्रमुख नेताओं के बीच हुई इस कथित मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगे थे.

मालूम हो कि बीत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर लालू का साथ छोड़दियाथा और दोबारा से एनडीए में शामिल हो गये. जिसके बाद से राजद नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर है. इसी बीच 16 अक्टूबर को लालू यादव औररालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बीच मुलाकात की खबरें राजनीतिक चर्चा का विषय बन गयी.हालांकि दोनों नेताओं ने इस मुलाकात पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहींकहा . लेकिन, आज लालू यादव ने इस मुलाकात से इनकार कर दिया है. जिसके बाद बिहार में चर्चा का विषय बने इस मुलाकात परफिलहाल विराम लगतादिख रहा है.

ये भी पढ़ें…राबड़ी देवी इस बार करेंगी छठ पूजा : लालू यादव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन