विकास के मामले में नहीं करते राजनीति, समाज सुधार के लिए निरंतर करते रहेंगे काम : नीतीश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2017 8:40 PM
पटना: बिहार के मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा कि विकास के मामले में वो राजनीति नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध को लेकर हमारी जीरो टालरेंस की नीति है और हम समाज सुधार के लिए निरंतर काम करते रहेंगे. मुख्यमंत्री नेकहाकि समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए व्यापक जागरूकता जगाने की […]
पटना: बिहार के मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने कहा कि विकास के मामले में वो राजनीति नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध को लेकर हमारी जीरो टालरेंस की नीति है और हम समाज सुधार के लिए निरंतर काम करते रहेंगे. मुख्यमंत्री नेकहाकि समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए व्यापक जागरूकता जगाने की आवश्यकता है. शराबबंदी से सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत की गयी.
मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार एक टीवी चैनल के समारोह पर बोल रहे थे. होटल मौर्या में आयोजित समारोह में उन्होंने बिहार में किये जा रहे विकास कार्यों व सुशासन की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के समर्थन में चार करोड़ लोगों ने मानव श्रृंखला बनायी थी. महिलाओं ने शराबबंदी के बाद दहेज प्रथा को खत्म करने की मांग की और हमने इसकी जरूरत को समझते हुए अभियान की शुरुआत की. अब दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ वृहत अभियान शुरू किया गया है. दहेज पर पाबंदी लगाकर बाल विवाह में भी गिरावट लायी जा सकती है. बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ 21 जनवरी 2018 को एक बार फिर से मानव श्रृंखला बनायी जायेगी.
सीएम नीतीश ने कहा कि प्रदेश में 76 फीसदी आबादी कृषि पर आधारित है. किसानों की आमदनी बढ़ाना भी हमारा लक्ष्य है. इसके लिए कृषि रोड मैप 2017-22 तैयार किया जा रहा है. इसे लांच करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया गया है. जल्दी इसकी तारीख मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि बिहार को हर साल बाढ़ और सुखाड़ झेलना पड़ता है. इन कठिनाइयों के बावजूद भी बिहार में निवेश हो रहा है. उन्हाेंने कहा कि 2017 के अंत तक हर बसावट में बिजली पहुंचा दी जायेगी और 2018 के अंत तक हर घर में बिजली का कनेक्शन दे दिया जायेगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी सफल है, लेकिन कुछ धंधेबाज इधर-उधर कर रहे हैं. ऐसे धंधेबाजों को कुछ ताकतवर लोगों की मदद मिल रही है. कानून के रक्षक भी प्रलोभन में आकर इसमें शामिल हो जा रहे हैं. ऐसे किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा. शराबबंदी को विफल करने का जो भी प्रयास करेंगे, उस पर कार्रवाई की जायेगी.
ये भी पढ़ें… बिहार के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिबद्ध : सुशील मोदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










