बिहार : शिक्षा में सुधार के लिए राज्य सरकार को अल्टीमेटम, RLSP ने 37 महीने की दी मोहलत

पटना : रालोसपा के शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन में रविवार को पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया गया. पार्टी के नेताओं ने उपस्थिति लोगों से हाथ उठवा कर इसका संकल्प दिलवाया. पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने इसकी अगुआई की. उधर, महासम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए […]
पटना : रालोसपा के शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन में रविवार को पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया गया. पार्टी के नेताओं ने उपस्थिति लोगों से हाथ उठवा कर इसका संकल्प दिलवाया. पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने इसकी अगुआई की. उधर, महासम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 37 महीने की मोहलत दी.
अब ऐसे लोगों को हटाना मुश्किल है, लेकिन उन्हें ऐसी जगह रखा जाये जहां पढ़ाई-लिखाई से वास्ता नहीं हो. अन्यथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होना कठिन है. मिड डे मील से शिक्षकों को अलग रखना जरूरी है. उन्होंने अभिभावकों से सामाजिक दायित्व निभा कर शिक्षा में सुधार लाने में सहयोग करने को कहा. इसे सरकार के भरोसे नहीं छोड़ें. उन्होंने कहा कि शराबबंदी व दहेज प्रथा विरोधी अभियान का पार्टी ने समर्थन किया है. उसी तरह शिक्षा में सुधार के लिए जदयू समर्थन करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




