नितिन नवीन के समारोह में कुर्ता फाड़ होली, पटना में ‘राम खेले होली…’ पर झूमे बीजेपी कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में नितिन नवीन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Politics: पटना में होली के जश्न के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रंगों में सराबोर दिखे. गानों पर झूमते और मंच से कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते नजर आए. वहीं समारोह में कुर्ता फाड़ होली भी खेली गई.

विज्ञापन

Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पटना में होली का जश्न मनाया. बेली रोड स्थित चटकारा फूड कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में रंग, गुलाल और संगीत का माहौल रहा. ‘राम खेले होली…’ गाने पर नितिन नवीन ने मंच से फूल बरसाए. तालियां बजाईं और कार्यकर्ताओं के साथ झूमते नजर आए. माहौल पूरी तरह उत्सवी था.

विज्ञापन

‘मोबाइल दीजिए, ऊपर से फोटो खींच देता हूं’

कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे खड़ी महिलाओं ने उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश की. इस पर नितिन नवीन मुस्कुराए. उन्होंने कहा, ‘अपना मोबाइल दीजिए, मैं ऊपर से ही खींच देता हूं.’ उनकी इस सहजता पर लोग खुश हो गए. कई कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया.

‘होली पर गाना सुनिए, भाषण नहीं’

नितिन नवीन ने मंच से छोटा सा संदेश भी दिया. बोले, ‘आज होली है. होली पर गाने सुनना चाहिए, भाषण नहीं.’ इसके बाद उन्होंने लोगों से संगीत का आनंद लेने की अपील की. वे करीब 15 से 20 मिनट कार्यक्रम में रहे. फिर आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए.

डिप्टी CM भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे. नेताओं के जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया. कुर्ता फाड़ होली भी खेली गई. कार्यकर्ताओं ने विधायक के कुर्ते भी फाड़े.

पूर्णिया में 40 फीट ऊंची होलिका

बिहार के अलग-अलग जिलों में होली की धूम दिखी. पूर्णिया में करीब 40 फीट ऊंची होलिका का दहन किया गया. लोगों ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की. होलिका दहन के साथ ही रंगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

Also Read: होली-रमजान पर बिहार में हाई अलर्ट, 30 हजार पुलिस फोर्स रहेंगे तैनात, DGP ने कहा- शांति भंग की तो होगी कार्रवाई

Also Read: इजरायल-ईरान वार पर बिहार सरकार की पहल, प्रवासियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन