पटना : ‘शाह मामले में पीएम की परीक्षा अब’ : शिवानंद तिवारी
Updated at : 11 Oct 2017 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असली परीक्षा अब होने वाली है. प्रधानमंत्री कहते हैं कि न खाउंगा और नहीं खाने दूंगा. उनके इस संकल्प की अब असली परीक्षा अमित शाह के मामले में होनी है. टेंपल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के मालिक भाजपा […]
विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असली परीक्षा अब होने वाली है. प्रधानमंत्री कहते हैं कि न खाउंगा और नहीं खाने दूंगा. उनके इस संकल्प की अब असली परीक्षा अमित शाह के मामले में होनी है. टेंपल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के मालिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह हैं.
यह कंपनी 2014 तक घाटे में चल रही थी. दिल्ली में मोदी जी की सरकार बनने के बाद 2014-15 में पहली बार इस कंपनी ने 18728 रुपये मुनाफा दिखाया. यह मुनाफा सिर्फ पचास हजार की पूंजी से हासिल हुआ है. राजद नेता ने कहा कि 2015-16 में चमत्कार होता है और जय शाह की यह कंपनी 80.5 करोड़ की हो जाती है.
इस कंपनी के साथ कई चमत्कार होता है. बगैर किसी जमानत के मुकेश अंबानी के करीबी के संबंधी की कंपनी इसको 15.78 करोड़ का कर्ज दे देती है. फिर अचानक यह कंपनी बंद हो जाती है. बताया गया कि कंपनी को घाटा लग रहा है.
1.4 करोड़ का घाटा भी दिखाया गया. जब यह सब उजागर हुआ तब सफाई देने कंपनी के मालिक जय अमित शाह सामने नहीं आये, बल्कि मोदी सरकार के काबिल माने जाने वाले मंत्री पीयूष गोयल ने कंपनी की ओर से सफाई दी. उन्होंने कहा कि राजद प्रधानमंत्री से इस कंपनी की जांच की मांग करता है. जिस तत्परता से लालू प्रसाद और उनके परिवार के विरुद्ध विभिन्न जांच एजेंसियां जांच कर रही है, उनको जय अमित शाह की कंपनी की जांच पर भी लगायी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




