पटना के सचिवालय स्टेशन पर बिहार पुलिस के आवेदकों का हंगामा, ट्रेनों पर पथराव, शीशे टूटे

Published at :10 Oct 2017 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
पटना के सचिवालय स्टेशन पर बिहार पुलिस के आवेदकों का हंगामा, ट्रेनों पर पथराव, शीशे टूटे

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बिहार पुलिस में आवेदन देने वाले गुस्साये सैकड़ों अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा. सभी अभ्यर्थी एक साथ सचिवालय हॉल्ट पर जमा हो गये और ट्रेनों का आवागमन ठप्प कर दिया. आवेदकों द्वारा यात्री ट्रेनों पर भी पथराव करने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बिहार पुलिस में आवेदन देने वाले गुस्साये सैकड़ों अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा. सभी अभ्यर्थी एक साथ सचिवालय हॉल्ट पर जमा हो गये और ट्रेनों का आवागमन ठप्प कर दिया. आवेदकों द्वारा यात्री ट्रेनों पर भी पथराव करने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि इनलोगों ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल के लिया आवेदन दिया था. जानकारी के मुताबिक आवेदकों का आवेदन रद्द कर दिया गया, उसके बाद वह आवेदन पत्र लेकर कार्यालय पहुंचे थे. आवेदकों द्वारा पथराव करने की वजह से ट्रेनों की खिड़की के शीशे टूट गये. घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस के वरीय अधिकारी सचिवालय हॉल्ट पहुंच गये.

इस दौरान सिपाही परीक्षा के जितने भी आवेदक थे, वह सचिवालय स्टेशन पर ट्रेनों पर अपना गुस्सा उतारने लगे. उन्होंने दानापुर-राजगीर पैसेंजर और पटना कुर्ला एक्सप्रेस को अपना निशाना बनाया. मौके पर पहुंचे रेल एसपी ने आवेदकों को समझाने का काम किया. रेलवे ने एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को सचिवालय के पास रोक दिया है.

यह भी पढ़ें-
औरंगाबाद में सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की मौत, हंगामा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन