पटना : 25 फरवरी को गांधी मैदान में होगी हम की रैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2017 7:29 AM
विज्ञापन
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी 25 फरवरी 2018 को पटना के गांधी मैदान में रैली करेगी. इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की. उनके आवास पर आयोजित पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में पार्टी की ओर से रैली सह एक बड़ा महासम्मेलन […]
विज्ञापन
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी 25 फरवरी 2018 को पटना के गांधी मैदान में रैली करेगी. इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने की.
उनके आवास पर आयोजित पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में पार्टी की ओर से रैली सह एक बड़ा महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृशिण पटेल को अधिकृत किया गया है. उन्हें जिला सम्मेलन और गांधी मैदान में होने वाली रैली को लेकर एक सप्ताह के अंदर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर तैयारी समिति का गठन करने का दायित्व सौंपा है.
यह कमेटी पार्टी के हर महत्वपूर्ण विषयों पर आपसी सहमति के साथ आपस में विचार विमर्श कर पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहमति के साथ तय करेगी. बैठक में जिलाध्यक्षों व विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों को प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करते हुए सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










