पटना : डीएम का निर्देश, मुहर्रम से पहले कर लिया जाये प्रतिमा विसर्जन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2017 7:12 PM
पटना : बिहार की राजधानी पटना के जिलाधिकारीडीएम ने दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर निर्देश जारी किया है.जिसमेंकहा गया है कि मुहर्रम से पहले, यानी 30 सितंबरतक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पूरा कर लिया जाये. साथ ही पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया गया है. उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में ममता […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना के जिलाधिकारीडीएम ने दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर निर्देश जारी किया है.जिसमेंकहा गया है कि मुहर्रम से पहले, यानी 30 सितंबरतक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पूरा कर लिया जाये. साथ ही पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया गया है.
Patna: Direction issued by District Magistrate to complete #DurgaIdolImmersion by September 30.Mandatory to install CCTVs in pandals #Bihar
— ANI (@ANI) September 23, 2017
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार मुहर्रम से पहले प्रतिमा विसर्जन को लेकर आदेश जारी करकोलकाता हाई कोर्ट से फटकार खा चुकी है. पिछले महीने ममता बनर्जी की सरकार ने दुर्गा पूजा की समाप्ति के दिन, 30 सितंबर यानी दशमी को रात दस बजे के बाद मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि हाई कोर्ट ने 21 सितंबर को राज्य सरकार के आदेश को पलटते हुए पूजा के दौरान मुहर्रम समेत सभी दिन रात 12 बजे तक प्रतिमा विसर्जन करने की अनुमति दे दी.
ये भी पढ़ें… मुहर्रम के दिन विसर्जन के लिए पुलिस अनुमति जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










