बिहार : वंशवाद के कारण खत्म हो जायेगा राजद: राजीव रंजन

Updated:
विज्ञापन

पटना : प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा है कि वंशवाद के कारण राजद अब अपने खात्मे के तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इनके नेता वंशवाद से किनारा करने को तैयार नहीं हैं. पार्टी नेता अकेले में इस बात को स्वीकारते हैं कि वंशवाद के कारण उनकी पार्टी दिनोंदिन […]

विज्ञापन
पटना : प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा है कि वंशवाद के कारण राजद अब अपने खात्मे के तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इनके नेता वंशवाद से किनारा करने को तैयार नहीं हैं. पार्टी नेता अकेले में इस बात को स्वीकारते हैं कि वंशवाद के कारण उनकी पार्टी दिनोंदिन कमजोर होती जा रही है.
रंजन ने कहा कि वंशवाद के कारण ही लालू प्रसाद के सामने विकट
समस्या पैदा हो गयी है. परिवार के मोह में फंसे लालू प्रसाद वंशवाद से परे जाने को तैयार नहीं हैं. वंशवाद से सबसे ज्यादा आहत समर्पित कार्यकर्ता ही होते हैं और आने वाले समय में अगर इनके नेताओं का पार्टी से मोहभंग शुरू हो जाये तो इसमें किसी को कोई आश्चर्य नहीं होगा.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि समय आ गया है कि राजद सुप्रीमो को पार्टी में पार्टी के नेता को लेकर एक स्वतंत्र सर्वे करा लेना चाहिए, जिससे यह पता चल जायेगा कि हकीकत में राजद की वंशवादी परंपरा को उनकी ही पार्टी में कितने लोग पसंद करते हैं. पार्टी के प्रति समर्पित आम राजद कार्यकर्ता आज इस बात से काफी दुखी हैं कि जिस पार्टी की जड़ें राज्य में इतनी मजबूत रही है वह केवल वंशवाद के कारण अपनी समाप्ति की तरफ बढ़ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन