सृजन घोटाले को लेकर लालू प्रसाद और तेजस्वी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में आज होगी सुनवाई

पटना : सृजन घोटाले को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने के मामले में जिले की एक अदालत में एक रत्न एवं आभूषण व्यवसायी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके पुत्र व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ दायर परिवाद की सुनवाई आज बुधवार को होनी है. मालूम हो कि व्यवसायी ने […]
पटना : सृजन घोटाले को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने के मामले में जिले की एक अदालत में एक रत्न एवं आभूषण व्यवसायी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके पुत्र व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ दायर परिवाद की सुनवाई आज बुधवार को होनी है. मालूम हो कि व्यवसायी ने मानहानि कायह परिवाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके पुत्र व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ भागलपुर जिले में करोड़ों रुपये के सृजन घोटाले को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने को लेकर मंगलवार को दायर कराया था. पटना के व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश की अदालत में मंगलवार को उक्त परिवाद पत्र भादवि की धारा 500, 504 एवं 505 के तहत रवि जालान द्वारा अपने वकील राधे श्याम सिंह के जरिये दायर किया गया. अदालत इस मामले की सुनवाई बुधवार को करेगी.
याचिकाकर्ता ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि उन पर सृजन घोटाले को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाये जाने से उनकी समाज में प्रतिष्ठा घटी, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जाये. उन्होंने इसके पक्ष में समाचार पत्रों में छपी खबरों का हवाला दिया है. याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने गत 10 सितंबर को भागलपुर में रैली और संवाददाता सम्मेलन के दौरान सृजन घोटाले को लेकर उनका नाम लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




