BIHAR : नीतीश व मोदी के इस्तीफे तक आंदोलन : तेज प्रताप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : प्रदेश युवा राजद की ओर से शनिवार को सृजन घोटाला के विरोध एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राजधानी के गर्दनीबाग में आयोजित उपवास स्थल पर पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि नीतीश कुमार व सुशील कुमार मोदी […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश युवा राजद की ओर से शनिवार को सृजन घोटाला के विरोध एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राजधानी के गर्दनीबाग में आयोजित उपवास स्थल पर पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि नीतीश कुमार व सुशील कुमार मोदी इस्तीफा नहीं दे देते.
उन्होंने कहा कि राजद की ओर से घोटाले और अन्य प्रकार के कागजात दिये गये हैं. फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है. उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी जब तक सृजन घोटाले में जेल नहीं चले जाते है तब तक चैन से युवा राजद नहीं बैठेगा. भाजपा और आरएसएस के लोग जितनी ताकत लगानी है उनलोगों को प्रताड़ित करने में लगा लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










