BPSC : 60वीं से 62वीं PT रिजल्ट 15 सितंबर को, 56वीं-59वीं मेंस का परिणाम दीपावली तक

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 60वीं से 62वीं संयुक्त (प्रा) प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट 15सितंबर तक जारी करदियेजाने कीसंभावना है.जबकि बीपीएससी 56वीं से 59वीं संयुक्त (मुख्य) का रिजल्ट दीपावली तक घोषित किये जाने कीखबर है. जानकारी के मुताबिक आयोग की बैठक में बीपीएससी (60वीं से 62वीं पीटी) के रिजल्ट को पास कराने के […]
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 60वीं से 62वीं संयुक्त (प्रा) प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट 15सितंबर तक जारी करदियेजाने कीसंभावना है.जबकि बीपीएससी 56वीं से 59वीं संयुक्त (मुख्य) का रिजल्ट दीपावली तक घोषित किये जाने कीखबर है. जानकारी के मुताबिक आयोग की बैठक में बीपीएससी (60वीं से 62वीं पीटी) के रिजल्ट को पास कराने के बादइसे जारी किया जायेगा. पीटी में सीट का दस गुणा रिजल्ट जारी किया जायेगा. इसी के मद्देनजर 642 सीटों के लिए इस बार करीब आठ हजार रिजल्ट जारी किये जाने की संभावना है.
मीडियारिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक आयोग के सचिव ने कहाहै कि 15 सितंबर तक पीटी का रिजल्ट और मुख्य परीक्षा का रिजल्ट दीपावली तक घोषित कर दिया जायेगा. मालूम हो कि छात्र लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे है. छात्रों का कहना है कि छह माह हो गये है पर अब तक रिजल्ट नहीं आया है. बता दें कि बीपीएससी 60वीं से 62वीं संयुक्त (प्रा) प्रतियोगिता परीक्षा फरवरी 2017 में हुई थी. इसमें 2.48 लाख छात्र प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे.
वहीं 56वीं से 59वीं संयुक्त (मुख्य) परीक्षा का रिजल्ट भी डेढ़ साल से नहीं आया है.जिसको लेकर परीक्षार्थी परेशान हैं. मुख्य परीक्षा के लिए 28,308 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये है. मुख्य परीक्षा 8 से 30 जुलाई 2016 तक पटना के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी. इस परीक्षा के लिए कुल 746 पद हैं, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 381 पद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




