ePaper

मंत्रोच्चार के बीच अश्विनी चौबे ने संभाला पदभार, कहा- दवाओं पर लोगों की निर्भरता घटाने के लिए करूंगा काम, देखें वीडियो

Updated at : 04 Sep 2017 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्रोच्चार के बीच अश्विनी चौबे ने संभाला पदभार, कहा- दवाओं पर लोगों की निर्भरता घटाने के लिए करूंगा काम, देखें वीडियो

नयी दिल्ली : स्वास्थ्य राज्य मंत्री का सोमवार को प्रभार संभालनेवाले अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वह जन स्वास्थ्य के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने तथा ‘दवाओं एवं सुइयों’ पर लोगों की निर्भरता को कम करने पर अधिक महत्व देंगे. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्वच्छता एवं अच्छा स्वास्थ्य आपस में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्वास्थ्य राज्य मंत्री का सोमवार को प्रभार संभालनेवाले अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वह जन स्वास्थ्य के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने तथा ‘दवाओं एवं सुइयों’ पर लोगों की निर्भरता को कम करने पर अधिक महत्व देंगे. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्वच्छता एवं अच्छा स्वास्थ्य आपस में जुड़े हुए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के मिशन को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

चौबे ने कहा, ”मेरा उद्देश्य जन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है, ताकि दवाओं एवं सुइयों पर लोगों की निर्भरता को घटाया जा सके.” उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में एक माह में 49 शिशुओं की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इन चुनौतियों का मुकाबला करेगी. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से अधिकतर बच्चों की मौत श्वास ढंग से नहीं ले पाने के कारण हुई है. बिहार के प्रमुख ब्राह्मण नेता चौबे ने व्यापक पूजा पाठ और मंत्रोच्चारण के बीच अपना पद भार संभाला. उन्होंने शिमला के नाहन में एक नये मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने से संबंधित एक फाइल पर हस्ताक्षर कर अपना काम शुरू किया.

लगातार पांच बार बिहार विधानसभा में निर्वाचित हो चुके 64 वर्षीय चौबे लोकसभा में बक्सर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह संसद की प्राक्कलन समिति, ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन