# VIDEO VIRAL : सऊदी अरब में मजदूर बना बंधक, वतन लौटने की लगा रहा गुहार

पूर्णिया : सोशल मीडिया में एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें लगभग 30 वर्षीय एक युवक अपनी दुखभरी कहानी बयां कर रहा है. उक्त युवक अपना नाम लंकेश कुमार मंडल और पूर्णिया का निवासी बता रहा है. वह कह रहा है कि वह नौ महीने पहले ठेला चलाने के लिए सऊदी अरब […]
पूर्णिया : सोशल मीडिया में एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें लगभग 30 वर्षीय एक युवक अपनी दुखभरी कहानी बयां कर रहा है. उक्त युवक अपना नाम लंकेश कुमार मंडल और पूर्णिया का निवासी बता रहा है. वह कह रहा है कि वह नौ महीने पहले ठेला चलाने के लिए सऊदी अरब के रियाद शहर आया था.
अब वह अपने मालिक अकुल्ला खतीक द्वारा बंधक बना लिया गया है. वह बताता है कि अब तक वह अपने घर 37 हजार रुपये भी भेज चुका है, लेकिन अब उसे पगार नहीं दी जा रही है. साथ ही घर भी नहीं जाने दिया जा रहा है. वह अपने मालिक का मोबाइल नंबर 0505412505 बताता है.
वह गुहार लगा रहा है कि इस वीडियो को सुषमा स्वराज और नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जाये, क्योंकि वह अब अपने वतन, अपने घर लौटना चाहता हैं. लंकेश कह रहा है, ‘मैं बहुत दुखी हूं, मैं यहां मर जाऊंगा, मैं अब घर जाना चाहता हूं, बहुत पैसा कमा लिया’. बहरहाल यह वीडियो कितना सच है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










