बिहार बोर्ड : मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी करा सकेंगे कॉपियों की स्क्रूटनी
Updated at : 24 Aug 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार बोर्ड की ओर से इस वर्ष मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों के लिये स्क्रूटनी की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए समिति की ओर से ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की गयी है. परीक्षार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन दे सकते हैं. आवेदन की तिथि 28 अगस्त से एक […]
विज्ञापन
पटना : बिहार बोर्ड की ओर से इस वर्ष मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों के लिये स्क्रूटनी की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए समिति की ओर से ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की गयी है. परीक्षार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन दे सकते हैं.
आवेदन की तिथि 28 अगस्त से एक सितंबर है. मैट्रिक के लिए bsebbihar.com और srsec.bsebbihar.com पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्क्रूटनी को लेकर प्रति विषय 70 रुपये शुल्क निर्धारित है. स्क्रूटनी का परिणाम सितंबर में प्रकाशित कर दिया जायेगा.
समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बीते सप्ताह इंटर संभाग में कार्यरत 187 तदर्थ और दैनिक कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दिये जाने से परीक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके लिए समिति की ओर से कार्ययाेजना बनायी जा रही है.
वैकल्पिक कार्ययोजना को लागू कर परीक्षार्थियों को सुविधा दी जानी है. इसके लिये समिति की ओर से नया सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है. सभी क्षेत्रीय कार्यालय में नये सॉफ्टवेयर के साथ काम किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मैट्रिक मुख्य परीक्षा में कुल एक करोड़, 6 लाख, 6,625 परीक्षार्थी भाग लिये थे. इसमें उत्तीर्ण होनेवाले कॉपियों की संख्या 81 लाख, 89,064 थी. यानी मुख्य परीक्षा में उत्तीर्णता का प्रतिशत 77.20 रहा. वहीं, कंपार्टमेंटल परीक्षा में 64.53 फीसदी है, जो काफी बेहतर परिणाम रहा है.
इस माह के अंत तक आयेगा टीइटी व सिमुलतला का रिजल्ट: आनंद किशोर ने बताया कि इस माह के अंत तक टीइटी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जायेगा. रिजल्ट का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. एक सप्ताह के अंदर फाइनल रिजल्ट तैयार कर उसे प्रकाशित कर दिया जायेगा. साथ ही सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




