ePaper

BIHAR : राजधानी में बाढ़ की आहट, गंगा खतरे के निशान से 0.30 मीटर नीचे

Updated at : 18 Aug 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
BIHAR : राजधानी में बाढ़ की आहट, गंगा खतरे के निशान से 0.30 मीटर नीचे

बिहार की राजधानी पटना में भी बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है. गंगा खतरे के निशान से 0.30 मीटर नीचे पहुंच गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों में पटना में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन गर्मी से खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. गुरुवार को पटना में 18 […]

विज्ञापन
बिहार की राजधानी पटना में भी बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है. गंगा खतरे के निशान से 0.30 मीटर नीचे पहुंच गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों में पटना में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन गर्मी से खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. गुरुवार को पटना में 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी.
दियारा में आने लगा पानी, रघुवीर की जुबानी
दियारा में रहनेवाले लोग फिर गंगा के बढ़ते जलस्तर से परेशान होने लगे हैं. दियारा के रहनेवाले रघुवीर ने कहा कि अभी दियारा में पानी बहुत नहीं आया है, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ रहा है. पिछले दो दिनों में गंगा में पानी बढ़ा है. रघुवीर नाव भी चलाता है. इसने बताया कि गंगा की धार हर दिन तेज हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन