भ्रष्टाचार का इकलौता परिवार लालू प्रसाद का, मेरा मॉल लेना चाहते थे लालू : अनंत सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2017 8:11 AM

विज्ञापन

पटना : निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पूरे परिवार पर हमला बोला है. प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार का इकलौता परिवार लालू प्रसाद का ही है. वे सालों तक गाय का चारा मांगते रहे. यहां तक की लालू प्रसाद उनके शॉपिंग मॉल को लेना चाहते थे. […]

विज्ञापन
पटना : निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पूरे परिवार पर हमला बोला है. प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार का इकलौता परिवार लालू प्रसाद का ही है. वे सालों तक गाय का चारा मांगते रहे. यहां तक की लालू प्रसाद उनके शॉपिंग मॉल को लेना चाहते थे. जब मॉल नहीं दिया तो झूठे मुकदमे के फंसाया.
अनंत सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो तेजस्वी प्रसाद यादव इस्तीफा दें, फिर चुनाव लड़ें. वे भी उनके खिलाफ लड़ने को तैयार है. विधायक अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें तो निर्दलीय प्रत्याशी होने के बाद भी दो लाख जनता ने वोट देकर जीताया था. वहीं, लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर जीत कर आये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन