आरसीपी नये नेता, शरद को जदयू ने राज्यसभा के पार्टी नेता पद से हटाया

पटना. जदयू सांसद शरद यादव के बगावती तेवर के बाद जदयू ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जदयू ने उन्हें राज्यसभा में पार्टी के नेता पद से हटा दिया है. अब सांसद आरसीपी सिंह राज्यसभा में पार्टी के नये नेता होंगे. जदयू के सांसदों का एक शिष्टमंडल शनिवार को राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू […]
उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसदों के एक दल ने उपराष्ट्रपति से मिल कर सांसद शरद यादव की जगह आरसीपी सिंह को राज्यसभा में पार्टी का नया नेता बनाने का पत्र सौंपा है. एनडीए में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले पर 19 अगस्त को पटना में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है. इसी में एनडीए में विधिवत शामिल होने का फैसला लिया जा सकता है. शरद यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने और बिहार मेें एनडीए के साथ सरकार बनाने का विरोध कर रहे हैं. इसको लेकर वे पिछले तीन दिनों से बिहार की यात्रा कर रहे हैं और लोगों से बात कर रहे हैं. शरद यादव की इस यात्रा को उनके नेताओं का समर्थन मिल रहा है और उनके नेता उनके साथ मंच पर दिख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










