दिल्ली में शरद से रघुवंश ने की मुलाकात

Updated at : 04 Aug 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में शरद से रघुवंश ने की मुलाकात

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार शरद यादव के आवास पर जाकर मुलाकात की. दोनों नेता एक दूसरे के आवास पर लगभग दो दशक बाद मिले हैं. हालांकि, इस मुलाकात के विषय में कुछ नहीं बताया गया, लेकिन माना जा रहा है कि शरद यादव को राजद में […]

विज्ञापन
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार शरद यादव के आवास पर जाकर मुलाकात की. दोनों नेता एक दूसरे के आवास पर लगभग दो दशक बाद मिले हैं.
हालांकि, इस मुलाकात के विषय में कुछ नहीं बताया गया, लेकिन माना जा रहा है कि शरद यादव को राजद में शामिल कराने को लेकर प्रयास किया जा रहा है. लेकिन, शरद यादव जल्दबाजी में किसी तरह का फैसला नहीं लेना चाह रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच बदली परिस्थिति में राज्य सरकार को घेरने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया.
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता भी शरद यादव से मुलाकात की. राजद प्रवक्ता मनोज झा ने भी शरद यादव से मुलाकात की. मुलाकात के विषय में पूछने पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि जो धोखा हुआ है, उसके खिलाफ राजद जनता की अदालत में जायेगा. शरद जी पुराने समाजवादी हैं, सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ने का इनका रिकाॅर्ड रहा है, इसलिए हमने आग्रह किया है कि सभी पुराने लोगों को एकजुट किया जाये. देश में जो माहौल है, उसका मुकाबला किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन