फोर्ड हॉस्पिटल में दूरबीन से जटिल सर्वाइकल फाइब्रॉइड का सफल ऑपरेशन, महिला को मिली तुरंत राहत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Apr 2026 5:38 PM
Ford Hospital
Ford Hospital: नवादा की एक महिला लंबे समय से जटिल सर्वाइकल फाइब्रॉइड से पीड़ित थीं. फोर्ड हॉस्पिटल, पटना में डॉ जागृति भारद्वाज की टीम ने अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कर गांठ सफलतापूर्वक इलाज किया. मरीज की स्थिति अब स्थिर है और तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं.
Ford Hospital: नवादा की 35 साल की शमा परवीन (बदला हुआ नाम) लंबे समय से सर्वाइकल फाइब्रॉइड की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं. उनके गर्भाशय के निचले हिस्से में गांठ विकसित हो गई थी, जिसके कारण लगातार ब्लीडिंग और पेशाब के रुक-रुक कर आने जैसी परेशानियां बढ़ती जा रही थीं. स्थिति दिन-ब-दिन जटिल होती जा रही थी, जिससे मरीज और उनके परिजन काफी चिंतित थे. इसी बीच परिजन उन्हें फोर्ड हॉस्पिटल,पटना लेकर पहुंचे, जहां वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जागृति भारद्वाज से परामर्श लिया गया.
जांच के बाद पता चला कि गांठ बेहद संवेदनशील स्थान पर थी, जो पेशाब की थैली (ब्लैडर) और पेशाब की नली (यूरेटर) के बेहद करीब स्थित थी. यही वजह थी कि अन्य अस्पतालों में इस केस के लिए ओपन सर्जरी की सलाह दी गई थी, क्योंकि ऑपरेशन के दौरान इन अंगों को क्षति पहुंचने का खतरा अधिक रहता है.
लेकिन, डॉ. जागृति भारद्वाज ने अपनी टीम डॉ. अनीता सिंह और एनेस्थेटिस्ट डॉ. तूलिका के सहयोग से आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सफलतापूर्वक दूरबीन (लैप्रोस्कोपिक) सर्जरी की. सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही हैं.
डॉ. भारद्वाज ने बताया कि इस तरह का सर्वाइकल फाइब्रॉइड केवल 1-2 प्रतिशत मरीजों में ही देखने को मिलता है, इसलिए यह केस काफी चुनौतीपूर्ण था.सर्जरी के दौरान अत्यंत सावधानी बरतते हुए बिना ब्लैडर और यूरेटर को नुकसान पहुंचाए गांठ को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया.यह सफलता आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ टीम के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










