रालोसपा की रैली के लिए कांग्रेस या राजद को नहीं दिया न्योता : श्रीभगवान कुशवाहा

पटना: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी द्वारा पटना के गांधी मैदान में शिक्षा में सुधार के लिए होने वाली रैली के लिए राजद या कांग्रेस को न्योता नहीं दिया गया है. मीडिया में इस संबंध में चल रही खबर का खंडन करते […]
पटना: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी द्वारा पटना के गांधी मैदान में शिक्षा में सुधार के लिए होने वाली रैली के लिए राजद या कांग्रेस को न्योता नहीं दिया गया है. मीडिया में इस संबंध में चल रही खबर का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि शिक्षा में सुधार के लिए पार्टी से ऊपर उठकर काम करना चाहिए.
श्री कुशवाहा ने कहा कि पार्टी एनडीए का हिस्सा है और रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर मांग करना गैरसंवैधानिक नहीं है. श्री कुशवाहा ने कहा कि केंद्र के साथ बिहार में भी एनडीए की सरकार बनने से विकास कार्यों में तेजी आएगी. शिक्षा में सुधार का काम तेजी से होगा.
ये भी पढ़ें…शरद यादव से गुलाम नबी आजाद और सीताराम येचूरी ने की मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




