पटना में निरहुआ ने खेसारी को दिया करारा जवाब, पवन सिंह पर बोले- उन्हें BJP देगी बड़ी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

निरहुआ की फाइल फोटो

Nirahua On Khesari: पटना पहुंचे भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता निरहुआ ने खेसारी लाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति ईमानदार लोगों के लिए है. इस दौरान उन्होंने पवन सिंह के भविष्य, चुनाव प्रचार और अन्य मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी.

विज्ञापन

Nirahua On Khesari: भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव शुक्रवार को पटना पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. इस दौरान उन्होंने खेसारी लाल यादव के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. पवन सिंह को लेकर भी उन्होंने बहुत बड़ी बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेसारी के बयान पर क्या बोले निरहुआ

दरअसल, खेसारी लाल यादव ने हाल ही में कहा था कि वह राजनीति छोड़ रहे हैं क्योंकि यह ईमानदार लोगों के लिए नहीं है. इस पर निरहुआ ने पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति ईमानदार लोगों के लिए है, नॉनसेंस लोगों के लिए नहीं. हालांकि, बाद में उन्होंने नरम रुख अपनाते हुए कहा कि उनके बीच कोई विवाद नहीं है और सभी कलाकार एक परिवार की तरह हैं.

निरहुआ ने विवाद पर दी सफाई

निरहुआ ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी कलाकार एक-दूसरे के भाई जैसे हैं और उनका मकसद समाज को आगे बढ़ाना है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि व्यक्तिगत मतभेदों को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए.

पवन सिंह के राज्यसभा जाने पर दिया संकेत

पवन सिंह को लेकर भी निरहुआ ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि समय आने पर पवन सिंह निश्चित रूप से राज्यसभा जाएंगे. बीजेपी में कब किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिलेगी, यह तय नहीं होता, लेकिन उन्हें जरूर मौका मिलेगा.

चुनाव प्रचार में निभाएंगे बड़ी भूमिका

निरहुआ ने बताया कि उन्हें पार्टी की ओर से प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. चाहे बिहार, पश्चिम बंगाल या उत्तर प्रदेश के चुनाव हों, वह सक्रिय रूप से प्रचार करते रहेंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे.

पत्नी को लेकर दिए बयान पर दी सफाई

हाल ही में एक इंटरव्यू में पत्नी को लेकर दिए गए बयान पर भी उन्होंने सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनकी बात को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया. असल में वह नई और पुरानी पीढ़ी के सोच के अंतर को समझा रहे थे, लेकिन उसे गलत तरीके से दिखाया गया.

नीतीश और निशांत पर भी रखी राय

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर निरहुआ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने बिहार को मजबूत किया है. वहीं निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा.

Also Read: बिहार के स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा AI, शुरू होगा नया डिजिटल प्रोग्राम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन