भोजपुरी फिल्म 'प्रेम विवाह' का ट्रेलर रिलीज, कल्लू-काजल राघवानी की दिखेगी लव स्टोरी

Updated at : 28 Mar 2026 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
Prem Vivah Trailer Out bhojpuri film arvind akela kallu kajal raghwani

एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस काजल राघवानी

Prem Vivah Trailer Out: भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम विवाह’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की जोड़ी के साथ यह फिल्म प्यार, परिवार और सामाजिक मूल्यों की इमोशनल स्टोरी दिखाने वाली है. जानिए इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

Prem Vivah Trailer Out: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आई है. काफी समय से जिस फिल्म का इंतजार हो रहा था, उसका ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. हम बात कर रहे हैं प्रेम विवाह की, जिसने आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर माहौल बना दिया है. इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आ रही है. ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री काफी दमदार लग रही है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

समाज के लिए मैसेज देती है फिल्म

अगर ट्रेलर की बात करें तो इसमें प्यार, परिवार और रिश्तों के बीच होने वाले टकराव को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है. साथ ही इसमें समाज की सोच और पारिवारिक मूल्यों का भी अच्छा मेल देखने को मिलता है. यही वजह है कि यह फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि एक मजबूत मैसेज देने वाली कहानी भी लग रही है. फिल्म में रोमांस, इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा सब कुछ एक साथ देखने को मिल रहा है, जो इसे एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर बनाता है. इसके अलावा समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा और श्रद्धा नवल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

कल्लू के दिल के करीब है यह फिल्म

फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं, जबकि निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है. मेकर्स का कहना है कि ‘प्रेम विवाह’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि रिश्तों और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी एक दिल छू लेने वाली कहानी है. वहीं, खुद अरविंद अकेला कल्लू ने भी कहा कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है और इसमें दर्शकों को उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा.

यह भी पढे़ं: ‘भूल भुलैया’ जैसी है भूत बंगला की स्टोरी? डायरेक्टर ने सस्पेंस से उठाया पर्दा

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola