ePaper

लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप के पेट्रोल पंप को BPCL के अधिकारियों ने किया सील

Updated at : 21 Jul 2017 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप के पेट्रोल पंप को BPCL के अधिकारियों ने किया सील

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के पेट्रोल पंप को बीपीसीएल के अधिकारियों ने शुक्रवार को सील कर दिया है. गुरुवार को कोर्ट का आदेश आने के बाद पेट्रोल पंप रद्द करार दिये जाने पर बीपीसीएल ने यह कार्रवाई की है. कहा गया है कि कथित […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के पेट्रोल पंप को बीपीसीएल के अधिकारियों ने शुक्रवार को सील कर दिया है. गुरुवार को कोर्ट का आदेश आने के बाद पेट्रोल पंप रद्द करार दिये जाने पर बीपीसीएल ने यह कार्रवाई की है. कहा गया है कि कथित तौर पर धोखाधड़ी कर पटना के बेऊर इलाके में भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप हासिल किया गया है.

भाजपा नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि तेज प्रताप यादव ने धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन को अपनी बता कर भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पंप हासिल किया है. इसके बाद भारत पेट्रोलियम ने इस मामले की जांच कर पेट्रोल पंप का आवंटन रद्द कर दिया था.

भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप रद्द करने के आदेश पर पटना की सब जज-11 श्रीमती शची मिश्रा की अदालत ने पिछले दिनों स्टे लगा दिया था. लेकिन, सब जज-11 की अदालत ने गुरुवार को अपने स्टे आदेश को वापस ले लिया, जिससे अब स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप के पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द माना जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन