ePaper

लालू प्रसाद से एक-दो दिनों में CBI कर सकती है पूछताछ

Updated at : 16 Jul 2017 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद से एक-दो दिनों में CBI कर सकती है पूछताछ

पटना: रेल होटल जमीन घोटाला मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से सीबीआइ पूछताछ कर सकती है. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक राजद अध्यक्ष से इस संबंध में दिल्ली में ही पूछताछ की जायेगी. रेलवे होटल जमीन घोटाला मामले में लालू प्रसाद को भी अभियुक्त बनाया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नीतीश सरकार में […]

विज्ञापन

पटना: रेल होटल जमीन घोटाला मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से सीबीआइ पूछताछ कर सकती है. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक राजद अध्यक्ष से इस संबंध में दिल्ली में ही पूछताछ की जायेगी. रेलवे होटल जमीन घोटाला मामले में लालू प्रसाद को भी अभियुक्त बनाया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से सीबीआइ की टीम ने पहले चरण की पूछताछ कर ली है.

संयोग से उस दिन राजद अध्यक्ष के पटना से बाहर होने के कारण उनसे पूछताछ नहीं हो पायी थी. सूत्र बताते हैं कि अगले एक से दो दिनों में सीबीआइ लालू प्रसाद से पूछताछ कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन