पटना में इंटरनेशनल हैकर का भंडाफोड़, तीन हैकर गिरफ्तार, अमेरिका समेत दूसरे देशों के लोगों को भी बनाया शिकार

पटना : राजधानी में पटना पुलिस ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हैकर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पटना के एसएसपी की अगुवाई में पटना पुलिस ने श्रीकृष्णापुरी इलाके में छापेमारी कर इंटरनेशनल हैकर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने इनके ठिकाने से […]
पटना : राजधानी में पटना पुलिस ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हैकर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पटना के एसएसपी की अगुवाई में पटना पुलिस ने श्रीकृष्णापुरी इलाके में छापेमारी कर इंटरनेशनल हैकर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने इनके ठिकाने से 34 कंप्यूटर, चार लैपटॉप समेत अन्य उपकरण भी बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि ये इंटरनेशनल हैकर केवल भारत में ही नहीं अमेरिका समेत दूसरे देशों के लोगों को भी अपना शिकार बनाते थे. इन हैकरों का मुख्य काम लोगों के ई-मेल हैक कर उनसे पैसे वसूलना था. पटना पुलिस गिरफ्तार किये गये लोगों से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










