सभी ओटी में अब नया टेबुल, ऑपरेशन शुरू

Published at :24 Jun 2017 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
सभी ओटी में अब नया टेबुल, ऑपरेशन शुरू

पटना : पीएमसीएच के सभी ऑपरेशन थियेटरों में नया टेबुल मुहैया कराया जायेगा. ओटी नंबर चार में शुक्रवार को इसकी शुरुआत भी कर दी गयी. इस नये टेबुल के साथ ही हड्डी से संबंधित मरीजों का ऑपरेशन भी शुरू हो गया. दरअसल पीएमसीएच के ओटी नंबर चार में टेबुल टूट जाने से मरीजों का ऑपरेशन […]

विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच के सभी ऑपरेशन थियेटरों में नया टेबुल मुहैया कराया जायेगा. ओटी नंबर चार में शुक्रवार को इसकी शुरुआत भी कर दी गयी. इस नये टेबुल के साथ ही हड्डी से संबंधित मरीजों का ऑपरेशन भी शुरू हो गया. दरअसल पीएमसीएच के ओटी नंबर चार में टेबुल टूट जाने से मरीजों का ऑपरेशन बाधित हो रहा था. आये दिन तीन से चार मरीजों का ऑपरेशन टाल दिया जाता था.
इसको लेकर पीएमसीएच प्रशासन ने एक बैठक आयोजित की. इसमें सभी ओटी के टेबुल की खस्ता हाल की चर्चा हुई. पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ लखींद्र प्रसाद ने बताया कि सभी ओटी में नये टेबुल लगाने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में अब मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन